Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सीईओ ने 96 ग्राम विकास अधिकारियों को दिए कारण बताओ नोटिस

सीईओ ने 96 ग्राम विकास अधिकारियों को दिए कारण बताओ नोटिस

15 वे वित्त आयोग योजना में वित्तीय वर्ष में व्यय नहीं करने पर दिए 96 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस

झुंझुनू, जिले में 15 वे वित्त आयोग योजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी द्वारा दिनांक 14/07/23 को ग्राम पंचायतो को आवंटित निधिया का ईग्राम स्वराज पोर्टल पर का अवलोकन करने पर पाया कि इस वित्तीय वर्ष 2023_24 में 96 ग्राम पंचायतों द्वारा कोई व्यय नहीं किया गया है व पोर्टल पर उनकी व्यय शून्य प्रतिशत होने पर इन सभी ग्राम पंचायतो के 96 ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा गया है, दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 17 के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास ने बताया कि चुड़ैला, धनुरी, गोखरी, हंसासर, हंसासरी, झटावा खुर्द, कोदेसर, कोलिंडा, लादूसर, लुट्टू, नांद, निराधनु, सोनासर, बडबर, गुंती, झांझा, झारोडा, कलाखरी, खान्दवा, लाम्बी अहीर, पचेरी कला, अलीपुर, भुकाना, चनाना, धतरवाला, गिडानिया, खुडाना, सोलाना, बाकरा, बीबासर, भडोन्दा कलां, दोरासर, जयपहाङी, कुलोठ कलां, लालपुर, पातुसरी, उदावास, बांकोटी, बसई, बेसरङा, देवता, दुधवा नांगलिया, गोठड़ा, हरङिया, लोयल, नांगलिया, गुजरवास, पपुरना, रवां, सेफरागवार, शिमला, तातीजा, घन्डावा, खेङला, पीपली, सुजडोला, बनवास, भोदन, डुमोली कला, गाडाखेङा, घरङाना खुर्द, हीरवा, शयामपुरा मैनाना, सिलारपुरी, सिंघाना, बामनवास, भावठङी, फरट, काकोङा, उरिका, धमोरा, इन्द्रपुरा, जेतपुरा, मंडावरा, नाटास, पोसाना, रघुनाथपुरा, सीथल बामलास, अजीतगढ, भीमसर, बीरमी, दिलोई, हनुमानपुरा, मेहरादासी, मौजावास, नुआ, पाटोदा, सिगड़ा, तोलियासर, वाहिदपुरा, बसावा, चैलासी, मांडासी, नवलड़ी, राणासर, सोटवारा के ग्राम विकास अधिकारीयो को बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी 15 वा वित्त आयोग योजना में कोई व्यय नहीं करनी की गंभीर लापरवाही करने पर इन्हें नोटिस दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur