Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सीईओ कैलाश चंद्र शर्मा ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

सीईओ कैलाश चंद्र शर्मा ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

झुंझुनू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा ने सोमवार अलसीसर पंचायत समिति में मनरेगा योजना अंतर्गत करवाये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत हरिपुरा के खारिया गांव में चारागाह विकास कार्य, जोडली जोहड चारागाह विकास कार्य, धनूरी, रामसरा जोहड़ में कब्रिस्तान की चार दिवारी में समतलीकरण व वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। सीईओ शर्मा ने मौके पर मैट ,कनिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायक को पेड़ों की घास काटकर थावले बनाकर समय पर पानी देने के निर्देश निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी विमल कुमार, कनिष्ठ तकनीकी सहायक नरेश कुमार, राजीव सैनी, नटवर सिंह एवं लेखा सहायक अफजल आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur