Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फस्र्ट टाइम वोटर्स को दिया जाएगा प्रमाण पत्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फस्र्ट टाइम वोटर्स को दिया जाएगा प्रमाण पत्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग का नवाचार

मतदान के बाद बेस्ट सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को किया जाएगा सम्मानित

झुंझुनूं, लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने एक और नवाचार किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि हैप्पी आवर्स यानि सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले फस्र्ट टाइम वोटर्स को निर्वाचन विभाग की तरफ से मतदान केन्द्रों पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान करने वाले प्रथम 25 फस्र्ट टाइम वोटर्स को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही, मतदान के लिए डिजिटल माध्यम से शपथ दिलाई जाकर, सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।

मतदान केंद्रों पर लगेंगे सेल्फी प्वाइंट
मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे। मतदान के बाद यहां सेल्फी लेकर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस्ट सेल्फी को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि नवविवाहित वर-वधु द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संयुक्त परिवार की तीन पीढ़ियों, दादा-दादी, बेटा-बेटी और पोता-पोती द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नव मतदाताओं से अपील है कि सभी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं। स्वयं भी मतदान करें और परिवार सहित अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur