Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / न्यू राजस्थान की चन्द्रप्रभा का हुआ राज्य स्तर पर चयन

,

न्यू राजस्थान की चन्द्रप्रभा का हुआ राज्य स्तर पर चयन

गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट प्लेयर ऑफ द गेम का अवॉर्ड भी मिला

झुन्झुनूं, स्थानीय स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की छात्रा चन्द्रप्रभा का वुशु में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा 66वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा में प्रथम स्थान पर रही। छात्रा को गोल्ड मेडल के साथ बेस्ट प्लेयर ऑफ द गेम का अवॉर्ड भी मिला। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्रा को सम्मानित करते हुए राज्य स्तर पर भी इसी तरह गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडिमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने बताया की अब 19 नवम्बर से जयपुर में हो रहे राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में छात्रा झुन्झुनूं का प्रतिनिधित्व करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur