Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चन्द्रप्रभा ने जीता राज्य स्तर पर रजत पदक

,

चन्द्रप्रभा ने जीता राज्य स्तर पर रजत पदक

झुन्झुनूं, स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर, झुन्झुनूं की प्रतिभावान वुशु खिलाड़ी चन्द्रप्रभा ने राज्य स्तर पर रजत पद्क जीता। छात्रा ने 67 वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता में 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रा. उ. मा. विद्यालय तोपदड़ा, अजमेर में 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 45 किलो की वुशु खेल प्रतियोगिता में झुन्झुनू का प्रतिनिधित्व कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व में छात्रा चन्द्रप्रभा जिला स्तर पर प्रथम व राज्य स्तर पर कांस्य पद्क जीत चुकी है। इस अवसर पर खिलाड़ी छात्रा का विद्यालय में स्वागत व सम्मान किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने चन्द्रप्रभा के रजत पद्क जीतने पर बोलते हुए विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में कहा कि ‘‘सफलता का कोई शॉर्ट-कट नही होता। मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने से ही सफलता मिलती है।’’ इस अवसर पर चन्द्रप्रभा को एकेडमिक डायक्रेटर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ व स्टाफ सदस्यों ने भी बधाई दी।