Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चंद्रशेखर रावण आएंगे झुंझुनू, आगामी रणनीति के लिए बैठक 29 को

चंद्रशेखर रावण आएंगे झुंझुनू, आगामी रणनीति के लिए बैठक 29 को

झुंझुनू, 29 सितंबर 2024 रविवार सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन झुन्झुनू में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की विशाल जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन होगा । जल्द ही नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर रावण आएंगे झुंझुनू जिसकी की रणनीति भी बैठक में तय की जाएगी। नव कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा जिसमें जमीन स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा । भीम आर्मी जिला कमेटी से विकास आल्हा बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल धेनवाल महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र हटवाल भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अनिल धेनवाल महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी बनने पर पहली बार वीरों कि भूमि झुंझुनूं में पधारने भव्य स्वागत किया जाएगा। भीम आर्मी की तहसील स्तर पर कार्यकारिणी बनाकर अधिक से अधिक लोगों को भीम आर्मी से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है, और बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही है जिसको लेकर कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur