चौफुलया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते विधायक शुभकरण चौधरी बाघोली, चंवरा – चौफुलया में पौंख रोड़ पर बुधवार दोपहर बाद चंवरा भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी ने की। विधायक शुभकरण चौधरी ने 21 को जयपुर में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में लोगो ले जाने के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए योजनाओं को आमजन तक घर-घर जाकर लोगो रूबरू होकर लाभ पहुंचाने के लिए कहा। बैठक को भाजपा महामंत्री मूलचन्द सैनी ककराना, महिला मोर्चा के अध्यक्ष शान्ता देवी, राजेन्द्र प्रसाद तसीड़ बाघोली, पूर्व सरपंच मूलचन्दसैनी पौंख, धर्मराज सैनी चंवरा आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक में ककराना, दीपपुरा, पौंख, सराय, बाघोली, गुड़ा, किशोरपुरा, जोधपुरा, नेवरी , चंवरा आदि के कार्यक्रताओं ने हिस्सा लिया। इस दोरान शिक्षा विधि हमीर सिंह शेखावत, लोकपाल सिंह पौंख, राजु बड़सरा सराय, नटवरलाल शर्मा, शिम्भुदयाल, बाबु खा, मकबूल अली, इकरामुदीन,अमरचन्द, हेमराज, लक्ष्मणसिंह सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चंवरा चौफुलया में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
चंवरा चौफुलया में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।