Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चंवरा-चौफुल्या में किसान सर्घष समिति की बैठक में लिए निर्णय

चंवरा-चौफुल्या में किसान सर्घष समिति की बैठक में लिए निर्णय

बाघोली,  चंवरा – चौफुल्या में  किसान सर्घष समिति की बैठक भवानीसिंह शेखावत पौंख की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दूर-दराज व आसपास के गांवो से आये लोगो ने सर्व सहमती  से कई निर्णय लिए। किसान सर्घष समिति के अध्यक्ष नत्थूराम सैनी ने बताया कि चंवरा में सहायक अभियंता खुलवाने के लिए सोमवार को मु़ख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देने, 23 मई को चंवरा में मोरिन्डा जीएसएस पर सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की स्वीकृती प्रदान करने, 24 मई को स्वीकृती नही देने पर धरना प्रर्दशन किया जावेगा। आगे की कारवाई के लिए प्रस्ताव तैयार किये जायेगे। इस दोरान बैठक में विद्याधर गिल, उदयपुरवाटी महगााई रथ संयोजक केके सैनी , सुबेदार मेजर बनवारीलाल सैनी, महिला काग्रेस की जिला महासचिव सुमित्रा सैनी बाघोली, महावीर टेलर,रोहिताश , अशोक सैनी श्रीमाधोपुर आदि मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur