Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चंवरा में होने वाले अभिनंदन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओ को टोली बनाकर दी जिम्मेदारी

चंवरा में होने वाले अभिनंदन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओ को टोली बनाकर दी जिम्मेदारी

बाघोली, चौफूल्या में रविवार सांय 5 बजे को सांसद मदनलाल सैनी व विधायक शुभकरण चौधरी के अभिनंदन समारोह को लेकर आठ गांव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ की अलग-अलग टोलिया बनाकर गठन किया गया है एवं जनसम्पर्क के लिए जिम्मेदारी दी। सैनी ने बताया कि उदयपुरवाटी की चैयरमेन पुष्पादेवी व नगर मंडल अध्यक्ष गीदाराम , छापौली मंडल में पपूराम गुर्जर , सरपंच जगदीश प्रसाद सैनी व लाईनमेन कैलास बबेरवाल, गुढ़ा मंडल में महेन्द्र स्वामी, जुगल शाह, राजेन्द्र जाखड़, रोहिताश खेदड़ को, बालाजी मंडल में अमरसिंह धीवा, रोहिताश, उदयवीर यादव , केशवराम, विजयपाल भाटीवाड़, गणेश गुप्ता को, चंवरा मंडल से सीताराम पटेल, धर्मराज सैनी, शिम्भुदयाल, जयमल, चौथमल, सरपंच मुक्तीलाल, राजेन्द्र तसीड़, मूलचन्द सैनी पौंख रामनिवास जहाज आदि को जिम्मेदारी दी।