Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जन आक्रोश यात्रा का झुंझुनू विधानसभा के लिए रथ चनाना से रवाना

,

जन आक्रोश यात्रा का झुंझुनू विधानसभा के लिए रथ चनाना से रवाना

जनाक्रोश यात्रा के रथ को जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी में दिखाई हरी झंडी

झुंझुनू, केंद्र की जन हितेषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, जंगलराज तथा कुशासन के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का शनिवार को झुंझुनू विधानसभा के लिए रथ रवाना हुआ। यात्रा के मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा ने बताया कि चनाना पंचायत भवन के पास आयोजित सभा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिले के संगठन प्रभारी गोवर्धन वर्मा व यात्रा के विधानसभा प्रभारी मधुसूदन भिंडा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रारंभ से पूर्व सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला संगठन प्रभारी गोवर्धन वर्मा ,यात्रा विधानसभा प्रभारी मधुसूदन भिंडा, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, राजेंद्र भांभू, कमल कांत शर्मा, निशित चौधरी, विनोद झाझरिया, राजीव गुड्डू नेहरा, यात्रा के विधानसभा संयोजक सुनील लांबा, सह संयोजक इंद्राज सैनी, भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी , कैप्टन श्री राम, सूबेदार बनवारी, इंद्राज मैनेजर , दिलीप नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशु सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, हवा सिंह मुंड, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, उमेद सिंह धनखड़, असगर अली पहाड़ियान, अरुणा सिहाग, कुलदीप पूनिया , रजनीश चनाना सहित भाजपा पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता में आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। यह आक्रोश इस रथयात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच में लेकर जाएंगे और उनकी समस्याओं को मत पत्रों के माध्यम से पेटी में भरकर प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब कांग्रेस की सरकार इस राजस्थान से विदाई लेगी और भारतीय जनता पार्टी का कमल भारी बहुमत से खेलेगा। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मूण्ड ने किया, जबकि धन्यवाद चलाना सरपंच चरण सिंह ने किया। इस मौके पर दिलीप सैनी ,रवि लांबा ,विजेंद्र हटवाल, ललित जोशी, मुकेश सैनी ,पुरुषोत्तम सैनी, युवा मोर्चा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत ,प्रमोद बुडानिया, रामनिवास सैनी, अभिलेख धनखड़, रण सिंह नेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चनाना से यात्रा प्रारंभ होकर रथ तारा का बास, निजामपुर, ठाकुरों की ढाणी श्योलालपुरा होते हुए गोवला पहुंचा। रथ के साथ बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला जोश खरोश के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए घर-घर पहुंचा। गोवला में शौर्य चक्र विजेता शहीद महिपाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर यात्रा को विश्राम दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur