Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : हमला केस: इटली से लौटते ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : हमला केस: इटली से लौटते ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Police arrest main accused returning from Italy in Chidawa case

चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में 9 माह पुराने मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

मुख्य आरोपी को इटली से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया।


विदेश में रहकर रचवाई थी साजिश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन उर्फ लक्की, निवासी वार्ड नंबर 5, खटीकों का मोहल्ला के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी घटना के समय इटली में रह रहा था, लेकिन उसने वहीं से अपने साथियों के जरिए हमला करवाया।


30 जून 2025 को हुआ था हमला

यह घटना 30 जून 2025 की है, जब सचिन सोलंकी अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था।

इसी दौरान जोशियों की बगीची के पास पहले से घात लगाए आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

इस हमले में सचिन को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।


पहले ही तीन आरोपी पकड़े जा चुके

इस केस में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पूछताछ के दौरान ही जतिन उर्फ लक्की की भूमिका सामने आई, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


इटली से लौटते ही दबोचा

लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद जैसे ही आरोपी भारत लौटा, पुलिस को इसकी सूचना मिली।

तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया


पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के रूप में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।