Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

चिड़ावा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित भगेरिया फार्म हाउस में भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप भगेरिया ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ललित भगेरिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा थे। पार्टी के विस्तारक ईश्वर सिंह कुलदीप मुख्य वक्ता थे। वक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद महेंद्र कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर मंडल अध्यक्ष सतपाल जांगिड़, कमलेश मालानी, दिनेश भगेरिया नवलगढ़, कृष्ण शेखावत, बुधराम जांगिड़, श्याम सुंदर जलिन्दरा, अमित कुठानिया, नीतेश जांगिड़, अभिषेक मेंहरानियां, हरीश शर्मा, हरीश कुठानिया,हरिकिशन सैनी, अविनाश शर्मा, हरिओम सैनी, शशिकांत चेजारा, अनिल कुठानिया, सुनील छिपी, बंटी तामडेत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री राकेश सर्राफ ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur