Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू पुलिस पर हमले का आरोपी सरजीत गिरफ्तार, 8 केस दर्ज

,

Video News: झुंझुनू पुलिस पर हमले का आरोपी सरजीत गिरफ्तार, 8 केस दर्ज

दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पुलिस पर हमले के मामलों में था चार माह से फरार

YouTube video

झुंझुनूं, चिड़ावा। पुलिस पर जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहा आरोपी सरजीत आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पिलानी थाने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला पहले से दर्ज है।


पुलिस पर गर्म पानी डालकर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

13 नवंबर 2025 को पिलानी थाने के सउनि सुभाष लांबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे मुल्जिम सरजीत की तलाश में रोही ओजटु पहुंचे थे।
कानि. अनिल ने जब सरजीत को पकड़ा, तभी सरजीत की मां सावित्री देवी बाल्टी भर गर्म पानी लेकर दौड़ी और उसे पुलिसकर्मी पर फेंक दिया।

  • गर्म पानी से कानि. अनिल का पैर झुलस गया
  • धक्का-मुक्की करके आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की गई
  • मौके का फायदा उठाकर सरजीत फरार हो गया

घटना पर बीएनएस 2023 की धाराओं 121(1), 132, 287, 109(1) में केस दर्ज किया गया।


आरोपी की मां पहले ही गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की मां सावित्री देवी को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


4 माह से फरार आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।
लगातार दबाव में आने के बाद आरोपी 04 दिसंबर 2025 को चिड़ावा न्यायालय में सरेंडर हुआ।
इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत से प्रोडक्शन लेकर गिरफ्तार किया।


सरजीत पर आठ केस दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सरजीत पर पहले से—

  • दुष्कर्म
  • छेड़छाड़
  • चोरी
  • सरकारी कार्य में बाधा
  • पुलिस कर्मी पर हमला

जैसे कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


अधिकारी और टीमें रहीं शामिल

कार्रवाई एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी विकास धींधवाल और
थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के निर्देशन में की गई।
मामले में एमओयू टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।


गिरफ्तार आरोपी

सरजीत पुत्र निहाल सिंह
जाति: जाट
उम्र: 24 वर्ष
निवासी: बराला की ढाणी, श्यामपुरा मैनाना (थाना सिंघाना)
वर्तमान पता: रोही ओजटु, चिड़ावा