जुआ और अपराध में सक्रिय पांच बदमाशों को जिला बदर
झुंझुनू। चिडावा थाना क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्त नजर के चलते 5 अपराधियों को गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर किया जाएगा।
अपराधियों की पहचान
पुलिस ने जिन अपराधियों को जिला बदर किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है:
- सुरेन्द्र पुत्र रामकरण, जाति कुम्हार, निवासी पिचांनवा
- रामस्वरूप पुत्र गेन्दाराम, जाति वाल्मीकि, निवासी अडूका
- आकाश पुत्र सुभाष सैनी, निवासी वार्ड न0 25, चिडावा
- जोरावर पुत्र धमनाराम, जाति मेघवाल, निवासी पुरानी बस्ती, चिडावा
- अनिल पुत्र प्रसादाराम, जाति कुमावत, निवासी अडूका
कार्रवाई का कारण
थाना चिडावा के अधिकारियों ने बताया कि ये अपराधी गुट बनाकर जुआ-सट्टा, आपराधिक गतिविधियों और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सक्रिय थे।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशन में और वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर ने यह कार्रवाई की।
