Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 18 लोगों को काटने वाला कुत्ता अब सुरक्षित रूप से झुंझुनूं भेजा गया

,

18 लोगों को काटने वाला कुत्ता अब सुरक्षित रूप से झुंझुनूं भेजा गया

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : 18 लोगों को काटने वाला कुत्ता अब सुरक्षित रूप से झुंझुनूं भेजा गया

चिड़ावा,मनीष शर्मा  वार्ड नंबर 16, एमआरएस स्कूल के पीछे के क्षेत्र में पालतू कुत्ते द्वारा लगातार लोगों को काटे जाने की घटनाओं से स्थानीय लोग भयभीत थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ते ने पिछले कुछ दिनों में लगभग 18 लोगों को काटा, जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई थी।

 नगरपालिका टीम ने किया विशेष अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 20 जनवरी को वन विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह टीम को चकमा देकर भाग गया।
बुधवार को भी नगरपालिका टीम द्वारा प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली।

बगड़ से बुलाई गई विशेष टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया

गुरुवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया के निर्देश पर बगड़ से विशेष टीम को बुलाया गया।
नगरपालिका एसआई संदीप लाम्बा की देखरेख में टीम ने कुत्ते को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
कुत्ते को वैन में डालकर झुंझुनूं भेजा गया, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।

 कार्रवाई में शामिल कर्मचारी

नगरपालिका टीम में जमादार विनोद कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, अंग्रेज सिंह, अमित मंड्रेलिया, अमित जैदिया, दीपक यादव, अनिल सुलताना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 बंदर का भी रेस्क्यू किया गया

शहर में सक्रिय नगरपालिका टीम ने बुधवार को बंदर के आतंक की सूचना पर भी तत्काल कार्रवाई की और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur