Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

,

चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

झुंझुनू के निवासी थे

सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के दौरान जिला सीकर में फ्लाइंग स्क्वायड की चुनाव ड्यूटी पर तैनात 402 कंपनी गुवाहाटी असम में कार्यरत सीआईएसएफ जवान देवीलाल की 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को प्रात:6 बजे के करीब दुर्घटनावश अचानक हथियार चलने के कारण मृत्यु हो गई। तत्पश्चात घटना की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी और पुलिस अधीक्षक परिस देश मुख ने मौके पर पहुंचकर जवान का पोस्टमार्टम करवाया तथा जवान के पैतृक गांव —चनाना चिड़ावा जिला झुंझुनूं में उनके परिवारजनों को इस बारे में सूचित कर गहरी संवेदना व्यक्त की । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता द्वारा भी संवेदना व्यक्त की गई, जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर सौरभ स्वामी एवं पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने उनके संदेश को जवान के परिवारजनों तक पहुंचाकर संवेदना व्यक्त की । सीआईएसएफ जवान देवीलाल गांव चनाना चिडावा जिले—झुंझुनू के निवासी थे। जो राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा—निर्देशानुसार सीआईएसएफ जवान देवीलाल की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने के कारण जवान के परिवार को 15 लाख रूपए का मुआवजा अतिशीघ्र दिया जाएगा जो की सीआईएसएफ से जवान को मिलने वाले मुआवजे से अलग होगा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरत प्रभाव से इस संबंध में कार्यवाही कर मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur