Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा मोड़ पर किया स्वागत

,

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुढ़ा मोड़ पर किया स्वागत

उदयपुरवाटी, कस्बे से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दर्जनों वाहनों में सवार होकर झुंझुनू गुढ़ा मोड़ पर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार घूम चक्कर से पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, नई सब्जी मंडी से पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, चुंगी नंबर 3 से मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, पांचबती के निकट से बाबा अशोक सैनी, रविंद्र सिंह शेखावत, सातबत्ती से राजेंद्र ढ़ेनवाल, जमात से पार्षद घनश्याम स्वामी व नांगल से भी भाजपाइयों के नेतृत्व में हजारों लोग गाड़ियों में सवार होकर झुंझुनू में गुढ़ा मोड़ के पास स्थित पशु अस्पताल परिसर में पहुंचे। जहां पर पूर्व विधायक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में 51 किलो की पुष्प माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur