Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज आएंगे झुंझुंनू

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज आएंगे झुंझुंनू

लाभार्थी समारोह में करेंगे शिरकत

झुंझुनू, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 27 जून को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11.50 बजे झुंझुनू हवाई पट्टी पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेषाधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक केशव आदर्श विधा मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अभिवृद्वित राशि की डीबीटी कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दोपहर 1.05 बजे झुंझुनू हवाई पट्टी से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur