Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री कल बबाई में महंगाई राहत कैम्प का करेंगे अवलोकन

मुख्यमंत्री कल बबाई में महंगाई राहत कैम्प का करेंगे अवलोकन

जिले के विभिन्न विकास कार्यो का होगा शिलान्यास, लोकार्पण एवं उद्घाटन

झुंझुनूं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जिले के खेतड़ी ब्लॉक के बबाई ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत शिविर, विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास, लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री यहां मंहगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन करने के साथ-साथ जिले के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सीकर जिले के होद से रवाना होकर दोपहर 1 बजे हैलीकॉप्टर से खेतड़ी ब्लॉक के बबाई गांव पहुंचेंगे। यहां समारोह में शिरकत करने के बाद वे कोटपूतली के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur