Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आज से पिलानी ब्लॉक में लगेंगे बाल आधार नामांकन शिविर

आज से पिलानी ब्लॉक में लगेंगे बाल आधार नामांकन शिविर

झुंझुनू, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग झुंझुनू के निर्देशानुसार बाल आधार नामांकन बढ़ाने के लिए पिलानी ब्लॉक में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रोग्रामर रतनलाल ने बताया कि 10 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलानी, आंगनबाड़ी केन्द्र दूदवा में शिविर आयोजित होगा। वहीं 17 को झेरली एवं पीपली, 24 को बेरी एवं दोबडा, 31 अगस्त को काजी एवं लीखवा के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर यह शिविर आयोजित होंगे। जहां पांच साल से छोटे आयु वर्ग के बच्चों के लिए बाल आधार नामांकन करवा सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur