Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिले के आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का 8 जून तक अवकाश

जिले के आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का 8 जून तक अवकाश

झुंझुनू, जिले में आँगनवाड़ी केंद्र पर शालापूर्व शिक्षा के लिये आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया है । महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के गर्मी और हीट वेव के दृष्टिगत शासन सचिव के निर्देश पर जिला कलेक्टर से अनुमोदन उपरांत 8 जून तक अवकाश के आदेश जारी किए है। सभी लाभार्थियों को अवकाश की अवधि का पोषाहार घर के लिए दिया जाएगा। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने पूर्वनिर्धारित समय प्रातः 7 से 11 बजे तक केंद्र पर रहकर विभागीय कार्य करेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur