Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में 34 बीघा जमीन कांड: 2 इनामी साजिशकर्ता गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में 34 बीघा जमीन कांड: 2 इनामी साजिशकर्ता गिरफ्तार

Chirawa land encroachment case accused arrested by police

रात में जेसीबी से मकान तोड़ने वाले मुख्य आरोपी पकड़े गए
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में 34 बीघा जमीन पर कब्जा करने की नियत से रात में जेसीबी और ट्रैक्टर से मकान तोड़ने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस थाना चिड़ावा की टीम ने मुख्य साजिशकर्ता और इनामी आरोपी प्यारेलाल अरड़ावतासुरेन्द्र बुगालिया को गिरफ्तार कर लिया है।


15 हजार और 5 हजार का था इनाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए

  • आरोपी प्यारेलाल पर ₹15,000 का इनाम घोषित था।
  • आरोपी सुरेन्द्र पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।

दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।


रात 2 बजे जेसीबी से मचाया तांडव

14 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे परिवादी मुलचंद माली के मकान पर 3 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ सैकड़ों लोग पहुंचे।

आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने धमकी देकर चार कमरों और लेट-बाथरूम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया

मकान में रखा सामान, नकदी ₹1.50 लाख और जेवरात भी ले जाने का आरोप है।


पहले 9 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में अब तक

  • 9 आरोपी गिरफ्तार
  • 1 नाबालिग निरुद्ध
  • 1 ट्रैक्टर लोडर, 1 जेसीबी, ट्रॉली, 40 पिलर, तार के बंडल और एक कार जब्त

कुल मिलाकर अब तक 11 आरोपी और 1 नाबालिग पुलिस कार्रवाई में आ चुके हैं।


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार

  • आरोपी प्यारेलाल के खिलाफ मारपीट, अवैध शराब और जुआ सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
  • आरोपी सुरेन्द्र बुगालिया पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

दोनों को 16 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur