Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

Congress workers protesting against inflation in Chirawa Jhunjhunu

चिड़ावा,मनीष शर्मा (झुंझुनूं)। महंगाई, बेरोजगारी, पानी संकट और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सोमवार को चिड़ावा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। Pitram Kala के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिड़ावा और पिलानी के कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

महंगाई से आमजन और किसान परेशान: पितराम काला

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से आमजन और किसान वर्ग पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

विधायक पितराम काला ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन-यापन कठिन हो गया है। किसानों के लिए खेती की लागत बढ़ी है और बेरोजगारी भी गंभीर समस्या बनी हुई है।

पेपर लीक और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को भी प्रमुख मुद्दा बनाया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ऐसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और छात्रों में निराशा बढ़ रही है। पार्टी ने परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पानी संकट और बढ़ती लागत पर भी जताई चिंता

ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पानी की कमी से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा पशु चारे की बढ़ती कीमतों, डामर की महंगाई के कारण रुके सड़क निर्माण कार्यों तथा किसानों को डीजल और खाद महंगे मिलने जैसे मुद्दों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।

कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि:

  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की जाए।
  • महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण किया जाए।
  • पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
  • किसानों को उचित दर पर डीजल और खाद उपलब्ध कराई जाए।
  • पशु चारे की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।
  • उपभोक्ताओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
  • क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur