Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : हिस्ट्रीशीटर गौरिया 352 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : हिस्ट्रीशीटर गौरिया 352 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार

Chirawa police arrest history-sheeter with illegal cannabis

ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत पुलिस की कार्रवाई, 352 ग्राम गांजा बरामद
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरीशंकर उर्फ गौरिया को 352 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत की गई।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी विकास धींधवालथानाधिकारी कैलाश चंद्र के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।


सूचना के आधार पर पकड़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को आसूचना अधिकारी महेंद्र कुमार को सूचना मिली कि चौधरी कॉलोनी, चिड़ावा में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में काले रंग की थैली लेकर बैठा है।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कैलाश चंद्र पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे

पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो काले रंग की थैली से 352 ग्राम गांजा बरामद हुआ


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला

पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने का लाइसेंस या परमिट पूछा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद आरोपी गौरीशंकर उर्फ गौरिया (42) निवासी वार्ड नंबर 14, चौधरी कॉलोनी चिड़ावा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


आरोपी पर पहले से 20 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है