Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा के एक मंदिर के दान पात्र में हुई चोरी

चिड़ावा के एक मंदिर के दान पात्र में हुई चोरी

कस्बे में पंसारी मार्केट में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में

चिड़ावा(रमेश रामावत ) जिले के चिड़ावा कस्बे में पंसारी मार्केट में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर बीती रात को चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र के ताले तोड़े हैं। इस साल इस मंदिर में यह दूसरी चोरी की वारदात है। अभी तक इस मंदिर में तीन चोरी की वारदात हो चुकी है जबकि एक भी चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सूबेदार रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे एक महिला पूजा करने के लिए आई तथा उसने देखा कि मंदिर में रखे दानपात्र के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना उन्होंने सूबेदार रणजीत सिंह को दी। जिसके बाद रणजीत सिंह ने स्थानीय दुकानदारों को इस वारदात के बारे में बताया। सूबेदार रणजीत सिंह ने बताया कि यह इस साल दूसरी चोरी की घटना है। अब तक इस मंदिर में कुल 3 चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस एक भी चोरी की वारदात का खुलासा करने में नाकाम रही है। मामले की सूचना चिड़ावा पुलिस को दे दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur