Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा के लाल चौक पर एंबुलेंस में घुसी तेज रफ्तार बाइक

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा के लाल चौक पर एंबुलेंस में घुसी तेज रफ्तार बाइक

डिलीवरी केस लेकर जा रही एंबुलेंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक गंभीर घायल

Damaged ambulance after bike collision at Chirawa Lal Chowk

चिड़ावा, मनीष शर्मा चिड़ावा-सिंघाना रोड पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लाल चौक पर डिलीवरी केस लेकर जा रही एंबुलेंस में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

डिलीवरी केस लेकर जा रही थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गाडाखेड़ा से एक डिलीवरी रेफर केस लेकर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे किढवाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे एंबुलेंस से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी।

बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

हादसे में बाइक पर पीछे बैठा ओमवीर निवासी किढवाना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया।

टक्कर के कारण एंबुलेंस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एंबुलेंस में सवार EMT भी घायल

हादसे में एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल लोगों को उसी एंबुलेंस से चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार ओमवीर की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur