Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा-लोहारू रूट पर चलने वाली सभी बसें चलती है ओवरलोड

,

चिड़ावा-लोहारू रूट पर चलने वाली सभी बसें चलती है ओवरलोड

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] चिड़ावा लोहारू रूट पर चलने वाली सभी निजी बसें ओवरलोड चलती है जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है कई बार मीडिया में इस बाबत समाचार भी प्रकाशित हो चुके लेकिन प्रशासन आंखे बंद किए हुए है। चिड़ावा से लोहारू वाया सूरजगढ़ सबसे व्यस्त मार्ग है जिस पर रोजाना हजारों सवारियों का आवागमन रहता है लेकिन फिर भी इस रूट पर राजस्थान परिवहन की बसों का आवागमन नही हो रहा है। यहां पर चलने वाली निजी बसों में सवारियों को भेड़ बकरियों की तरह ठुंस कर ले जाया जाता है वहीं मनमर्जी का किराया वसूला जाता है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर निजी बस चालकों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur