Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

चिड़ावा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

चिड़ावा [अतुल अग्रवाल ] आज मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती चिड़ावा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय भगेरिया फार्म हाउस पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया, मंडल अध्यक्ष अनूप भगेरिया ,पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा ने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले 2018 व 2019 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलवाया। मंच का संचालन राकेश सर्राफ ने किया। इस मौके पर गुड्डू नेहरा, पार्षद सुरेश जलीदंरा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतपाल जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मेंहरानियां, बुधराम जांगिड़ , श्याम सुंदर जलीदरा, हरिओम सैनी, विक्की सोलंकी , पार्षद जगदीश प्राण, पार्षद महेंद्र कुमावत ,पार्षद मनोज महमीया,पार्षद संदीप गोदारा,पार्षद अनिल शर्मा,अमित कुठानिया, शशी चेजारा,शशिकांत कुठानिया, नितेश जांगिड़, हरीश कुठानिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur