झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना चिड़ावा क्षेत्र में नगरपालिका की सरकारी मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। मामले में आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश में गठित हुई विशेष टीम
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी विकास धींधवाल (आरपीएस) तथा थानाधिकारी आशाराम के सुपरविजन में की गई।
कैसे हुई चोरी? जानिए पूरा मामला
परिवादी मुनेश कुमार, जो नगरपालिका चिड़ावा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने 2 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार, नगरपालिका द्वारा उन्हें कार्यालयीन कार्यों के लिए RJ18 AS 0745 (स्प्लेंडर) मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जो 31 जनवरी 2026 को शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच बाईपास रोड, पंडितजी मार्ग से चोरी हो गई।
इस पर मुकदमा संख्या 40/26, धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी सहायता से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली।
जांच के दौरान पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं से एक संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना मिली।
आरोपी विक्की गिरफ्तार, बाइक बरामद
संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर उसे 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पीसी रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 4 फरवरी 2026 को नगरपालिका चिड़ावा की सरकारी मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी से अन्य साथियों और अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर गहन पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
-
नाम: विक्की
-
पिता का नाम: विजय सिंह
-
जाति: नायक
-
उम्र: 26 वर्ष
-
निवासी: वार्ड नंबर 43, झुंझुनूं
-
पुलिस थाना: कोतवाली झुंझुनूं
