Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त, SDM नरेश सोनी ने संभाला कार्यभार

,

चिड़ावा नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त, SDM नरेश सोनी ने संभाला कार्यभार

चिड़ावा नगर पालिका में प्रशासनिक व्यवस्था लागू

चिड़ावा (मनीष शर्मा)। नगर पालिका मंडल चिड़ावा का कार्यकाल 6 फरवरी 2026 को पूर्ण होने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नई नियुक्ति की गई है।

स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान (जयपुर) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नवीन निर्वाचित मंडल के गठन तक उपखंड अधिकारी चिड़ावा को नगर पालिका चिड़ावा का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

 अधिसूचना के आधार पर हुई नियुक्ति

नगर पालिका मंडल चिड़ावा कार्यालय द्वारा जारी कार्यग्रहण आदेश के अनुसार यह नियुक्ति
अधिसूचना क्रमांक एफ.10 (न.पा.) (चुनाव)(जन)/डीएलबी/2025/21426,
दिनांक 23 जनवरी 2026 की पालना में की गई है।

 डॉ. नरेश सोनी ने ग्रहण किया प्रशासक पदभार

उक्त आदेश की पालना में उपखंड अधिकारी चिड़ावा डॉ. नरेश सोनी ने
सोमवार, 9 फरवरी 2026 को नगर पालिका चिड़ावा के प्रशासक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया नगर पालिका कार्यालय चिड़ावा में नियमानुसार संपन्न हुई।

 संबंधित विभागों को भेजी गई सूचना

कार्यग्रहण आदेश की प्रतिलिपि

  • स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर

  • स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक

  • कोष कार्यालय, झुंझुनूं

  • उपकोष कार्यालय, चिड़ावा

  • नगर पालिका की लेखा व स्थापना शाखा

को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। आदेश को सुरक्षित पत्रावली में संधारित किया गया है।

 विकास कार्य रहेंगे सुचारू

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार नवीन निर्वाचित मंडल के गठन तक नगर पालिका चिड़ावा का संचालन प्रशासक के माध्यम से किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 स्वागत समारोह भी हुआ आयोजित

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नुनिया एवं
वरिष्ठ सहायक संजय चौधरी द्वारा प्रशासक डॉ. नरेश सोनी का
माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।