Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पुलिस का बड़ा एक्शन, 18 ठिकानों पर दबिश; 5 अपराधी डिटेन

,

Jhunjhunu News : पुलिस का बड़ा एक्शन, 18 ठिकानों पर दबिश; 5 अपराधी डिटेन

Chirawa police conducting raids under area domination campaign

ट्रेनी आरपीएस अंबिका चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, फिरौती मामले का आरोपी भी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चिड़ावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच सक्रिय अपराधियों को डिटेन किया तथा फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

दो विशेष टीमों का किया गया गठन

वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में चिड़ावा थाना प्रभारी एवं ट्रेनी आरपीएस अंबिका चौधरी तथा उप निरीक्षक कैलाश चंद्र के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए 18 ठिकानों पर दबिश दी और सक्रिय अपराधियों तथा गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई।

फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने फिरौती मांगने के एक मामले में चालानशुदा आरोपी योगेश शर्मा पुत्र नारायण शर्मा निवासी वार्ड नंबर 1, बावलिया बाबा मंदिर के पास, चिड़ावा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पांच सक्रिय अपराधी डिटेन

अभियान के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच सक्रिय अपराधियों को डिटेन किया।

डिटेन किए गए व्यक्तियों में:

  • संदीप उर्फ चिकारा (अड़ावता)
  • बाबूलाल उर्फ बाबूड़ा (चौधरी कॉलोनी, चिड़ावा)
  • विशाल भालोठिया (आदर्श कॉलोनी, चिड़ावा)
  • अशोक उर्फ बिल्ला (मोहनका की ढाणी)
  • कैलाश सिंह उर्फ मिन्टू (लाखू क्षेत्र)

शामिल हैं।

पुलिस इनसे विभिन्न मामलों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरोह के सरगना की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान गिरोह से जुड़े कुछ सक्रिय अपराधी और मुख्य सरगना अपने घरों पर नहीं मिले।

ऐसे में पुलिस ने उनके परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा आगे की कार्रवाई के लिए नोट तैयार किए हैं।

नाकाबंदी में भी कार्रवाई

जयपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष नाकाबंदी अभियान के तहत पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की भी जांच की।

इस दौरान:

  • 2 काली फिल्म लगे वाहनों के चालान
  • 2 सीट बेल्ट उल्लंघन के चालान
  • 4 बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान

मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur