Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो बेटियां हुईं पिता से वंचित

,

Jhunjhunu News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो बेटियां हुईं पिता से वंचित

Road accident near Neemdi Stand claims life of Chirawa man

चिड़ावा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोईभारु निवासी महेश सोमरा (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है।

नीमड़ी स्टैंड के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे महेश सोमरा स्कूटी से चिड़ावा से अपने गांव मोईभारु लौट रहा था। इसी दौरान ढांढौत के पास नीमड़ी स्टैंड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के समय स्कूटी पर दो लोग सवार थे। टक्कर में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही गाड़ा खेड़ा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट रमेश और नर्सिंग स्टाफ कीर्तन ने घायल को तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉ. संदीप शर्मा ने जांच के बाद महेश सोमरा को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को गुरुवार रात अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

खेती-बाड़ी कर चलाते थे परिवार

महेश सोमरा खेती-बाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मृतक के परिवार में पत्नी कविता, 8 वर्षीय बेटी जीया और 5 वर्षीय बेटी अनन्या हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महेश की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur