Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा के सेही कलां में 11KV डीपी चोरी की कोशिश

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा के सेही कलां में 11KV डीपी चोरी की कोशिश

Sehi Kalan transformer DP theft attempt at night

ग्रामीणों की जागरूकता से टली बड़ी बिजली चोरी की वारदात
चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सेही कलां गांव में देर रात 3:15 बजे 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की डीपी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर पर लगी डीपी को उखाड़ लिया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।


ट्रांसफार्मर से डीपी नीचे गिरने की आवाज

जानकारी के अनुसार दयाराम के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया गया।

ग्रामीण सुमित पूनिया ने बताया कि करीब 3:30 बजे तेज आवाज आई। जब लोग घरों से बाहर निकले तो डीपी जमीन पर पड़ी थी और चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।


ग्रामीणों की जागरूकता से बचा नुकसान

ग्रामीणों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण चोर डीपी ले जाने में सफल नहीं हो सके।

हालांकि, डीपी को नीचे उतार दिया गया था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है।


बिजली विभाग को दी सूचना

ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

डीपी से छेड़छाड़ के कारण सेही कलां गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बढ़ रही हैं डीपी चोरी की घटनाएं

ग्रामीणों—विजयसिंह पूनिया, छोटे लाल महरिया, उमेश पूनिया, मुकेश पूनिया, सुनिल महरिया (टोनी), प्रकाश स्वामी, सुमित पूनिया, विनोद जांगिड़, सुरेश, राजेन्द्र और अमित—ने बताया कि हाल के दिनों में ट्रांसफार्मर और डीपी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने पुलिस और बिजली विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur