चिड़ावा, मनीष शर्मा चिड़ावा में श्री कृष्ण गौशाला के पास स्थित शनि मंदिर परिसर में आज शनि जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर वार्डवासियों और भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में पकोड़ी और शरबत वितरित किया जाएगा। वहीं शाम के समय आम पन्ना (कैरी का पानी), गन्ने का रस, दही बड़े, उप्पम, स्वीट कॉर्न और झाल मूड़ी सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे।
इसके बाद देर शाम को अमृत वाणी पाठ का आयोजन होगा तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य रात्रि जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समस्त आयोजन जनसहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के निवेदक समस्त वार्डवासी एवं भक्तगण हैं।





