झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ।
गाड़ाखेड़ा के पास ऑटो और कार की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौके पर ही हुई एक की मौत
हादसे में जयसिंहसर निवासी श्रीपाल पुत्र मुंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला गंभीर घायल, बच्ची सुरक्षित
इस दुर्घटना में मनी देवी पत्नी सतपाल जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्हें तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि उनके साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जो इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रही।
ऑटो चालक को भी आई चोटें
हादसे में ऑटो चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही गाड़ाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौकी ले जाया गया है।
साथ ही चिड़ावा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



