Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : उप जिला अस्पताल में महिला का पर्स चोरी

Woman reports purse theft at Chirawa sub district hospital counter

चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा स्थित उप जिला अस्पताल में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला का पर्स चोरी हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पर्ची कटवाने के दौरान हुई चोरी

पीड़िता मनीषा वर्मा पत्नी निर्मल कुमार निवासी ढंढार, वर्तमान निवासी वार्ड नंबर 32, संगम होटल के पीछे अपनी पड़ोसन मंजू के साथ अस्पताल आई थीं।

उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के बीच पर्ची कटवाने के दौरान उनके बैग में रखा पर्स किसी ने चोरी कर लिया।

पर्स में थे नकदी और जरूरी दस्तावेज

पीड़िता के अनुसार चोरी हुए पर्स में:

  • 5 हजार रुपये नकद
  • परिवार के आधार कार्ड
  • कैंटीन के लीकर कार्ड
  • ग्रोसरी कार्ड
  • अन्य जरूरी दस्तावेज

मौजूद थे।

घटना के बाद महिला काफी परेशान नजर आई।

सीसीटीवी में संदिग्ध महिला नजर आई

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला काफी देर तक मनीषा के पीछे लाइन में खड़ी रही और बाद में बिना पर्ची कटवाए तेजी से अस्पताल से बाहर निकल गई।

पीड़िता ने उसी महिला पर चोरी का संदेह जताया है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पीड़िता ने चिड़ावा थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

थाने से एएसआई मुकेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur