Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में अतिक्रमण पर सख्त हुए TI राधेश्याम सांखला

Jhunjhunu News : चिड़ावा में अतिक्रमण पर सख्त हुए TI राधेश्याम सांखला

यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती बढ़ी

chirawa-traffic-police-encroachment-warning-radheshyam-sankhla

चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में बढ़ते अतिक्रमण और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को झुंझुनूं ट्रैफिक पुलिस के TI राधेश्याम सांखला ने शहर का दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे रेहड़ी-ठेले संचालकों और दुकानदारों को चेतावनी दी।

कबूतर खाना क्षेत्र में जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान TI सांखला ने कबूतर खाना क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकान की सीमा से बाहर सामान रखने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखा जाए और सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

अतिक्रमण से प्रभावित हो रहा यातायात

TI राधेश्याम सांखला ने कहा कि बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित तरीके से सामान रखने और रेहड़ी-ठेले खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।

जल्द चलेगा विशेष अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में प्रशासन के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

TI सांखला ने कहा,
“सभी दुकानदार और ठेला संचालक स्वेच्छा से सहयोग करें, ताकि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।”

लोगों से सहयोग की अपील

उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान ASI जयपाल रणवा, ASI शीशराम, हेड कांस्टेबल बलबीर और कांस्टेबल दलीप भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur