चिड़ावा, मनीष शर्मा। शहर के वार्ड संख्या 20 स्थित जोशियों की बगीची के पास नव निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। जलदाय विभाग की AEN सविता चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ट्यूबवेल का शुभारंभ किया।
ट्यूबवेल शुरू होने से क्षेत्र के करीब 200 घरों में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
लंबे समय से थी नए ट्यूबवेल की मांग
कार्यक्रम के दौरान AEN सविता चौधरी ने कहा कि वार्डवासियों की ओर से लंबे समय से नए ट्यूबवेल की मांग की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि विभाग ने मांग को प्राथमिकता देते हुए ट्यूबवेल का निर्माण करवाया है। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
“पानी की बचत और सही उपयोग आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।” सविता चौधरी, AEN
जल संरक्षण का दिया संदेश
सविता चौधरी ने लोगों से पेयजल का सीमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। यदि पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई तो भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है।
वार्डवासियों ने जताई खुशी
नए ट्यूबवेल के शुभारंभ पर वार्डवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने सविता चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पंकज शर्मा, सोनू जोशी, गौतम जोशी, ओमप्रकाश अरड़ावतिया, रविकांत कौशिक पचेरीवाला, बालकिशन, बुधराम, रमाकांत, शिवम शर्मा, मनोज लाटा, सरला शर्मा, रेखा, पिक्की जोशी, अनुराधा, बबीता और मन्जू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।





