Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : नशे में कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

,

Jhunjhunu News : नशे में कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Drunk driver car hits biker in Chirwa industrial area

इंडस्ट्रियल एरिया में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को गंभीर चोटें
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
यहां नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी

युवक गंभीर घायल

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल से झुंझुनूं रेफर

घायल युवक को तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस चौकी के एएसआई बलबीर चावला मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़कर थाने ले गई

नशे में चला रहा था कार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था,
जिसके चलते यह हादसा हुआ।

बढ़ते हादसों पर चिंता

चिड़ावा समेत पूरे जिले में नशे में ड्राइविंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती जा रही है।
हालांकि पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur