गुढ़ागौडज़ी थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चोरियां होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दो अलग-अलग मांग पत्र एएसपी नरेशकुमार मीणा को सौंपा। जिसमें अब तक की चोरियों का राज खोलने तथा गुड़ा में बंद पड़ी पुलिस चौकी को फिर से शुरू करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि गुड़ा चौकी बंद करने के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ी है। जबकि गुड़ा में पुलिस का खुद का भवन भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोरियों का राजफाश नहीं हुआ, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अर्जुनलाल सैनी, मनोज सैनी, विजेंद्र सैनी, फूलाराम सैनी, पूर्व सरपंच रामसिंह, रमेश सोनी, मनीष गुढ़ा, घनश्याम सैनी, शीशराम सैनी, विक्रमसिंह आदि मौजूद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चोरियों का राज खोलने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
चोरियों का राज खोलने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।