Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू नगर परिषद : वार्ड 51-52 में कचरा संग्रहण ठप, नगर परिषद मौन

,

झुंझुनू नगर परिषद : वार्ड 51-52 में कचरा संग्रहण ठप, नगर परिषद मौन

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : झुंझुनू नगर परिषद : वार्ड 51-52 में कचरा संग्रहण ठप, नगर परिषद मौन

झुंझुनू,  झुंझुनू के वार्ड नम्बर 51 और 52 में कचरा संग्रहण की व्यवस्था ठप होने से क्षेत्रवासी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। निवृतमान पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने बताया कि 22 जनवरी और 27 जनवरी 2026 को सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन को बार-बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • मोतीसिंह की ढाणी

  • लुहार कॉलोनी

  • बगड़ रोड और गणेश मंदिर के आसपास

  • मित्तल कॉलोनी

  • शहीद इन्द्रसिंह सैनी कॉलोनी

  • छैलाराम नगर और शंकर विहार

  • देव कॉलोनी और अयोध्या नगर

  • नेतराम मघराज महिला महाविद्यालय के सामने का क्षेत्र

  • खेमी सती मंदिर के आसपास

  • रामनगर, वालिया नगर, खोखर नगर

इन क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण पूरी तरह ठप है, जिससे गंदगी फैल रही है और लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है।

नगर परिषद प्रशासन पर सवाल

पार्षद प्रदीप सैनी ने कहा कि बार-बार नगर परिषद प्रशासन को सुचित करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की मौनता से नागरिकों में भारी असंतोष है और स्थिति को जल्द सुधारने की आवश्यकता है।

वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन नगर परिषद की उदासीनता के कारण घर-घर कचरा संग्रहण ठप है।

आवश्यक कदम

स्थानीय नागरिक और पार्षद दोनों यह मांग कर रहे हैं कि नगर परिषद तुरंत सफाई व्यवस्था बहाल करे और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।