श्रीकृष्ण गौशाला में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे गौशाला के खेत से चारा लेकर गौशाला परिसर पहुंचे चारा मशीन के कर्मचारी 50 वर्षीय प्रकाश गोणठाकुर मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान प्रकाश का एक हाथ मशीन में फंस गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मशीन बंद कर उसे बचाने की कौशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मजदूर प्रकाश गोणठाकुर का एक हाथ पूरा कट चुका था और दूसरा हाथ जख्मी था। ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद प्रकाश को मशीन से बाहर निकाला गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के बरकोटी गांव के मृतक प्रकाश के शव को चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया। इस सम्बन्ध में पुलिस में मृतक के परिजनो के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। गौ-रक्षक दल के सदस्यों के आह्वान पर श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी की ओर से मृतक के बेटों को मौके पर ही एक लाख की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं मृतक के शव और परिजनों को गांव भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था गौशाला की ओर की गई।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा की श्रीकृष्ण गौशाला में हुआ दर्दनाक हादसा
चिड़ावा की श्रीकृष्ण गौशाला में हुआ दर्दनाक हादसा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।