Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया का ब्रांड एंबेसडर

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया का ब्रांड एंबेसडर

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया ने संस्थान का प्रचार-प्रसार करने और राष्ट्रहित में सामाजिक सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री श्री मेसवाल को संस्थान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री और निर्मात्री श्री मेसवाल को उनकी कार्यशैली, अभिनय, कर्तव्यनिष्ठा, कलाप्रेम, राष्ट्रप्रेम व सामाजिक सेवा कार्यों को मद्देनजर रखते हुए संस्थान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्में बनाती हैं। वो एक अच्छी फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं और सामाजिक सेवा कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। हमारे देश की असली पहचान विविधता में एकता और विविध संस्कृति है। भारत अपने गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक परंपराओं, प्रदर्शन कला, संस्कार, अनुष्ठान, चित्रकला और लेखन के लिए पूरे विश्व में ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में जाना जाता है। जो दुनिया के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है। हम सब जानते हैं कि भारतीय कला और संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। कला व संस्कृति और साहित्य की किसी भी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संस्थान के द्वारा हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। अभिनेत्री श्री मेसवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने से प्रतिभावान युवा कलाकारों को मंच के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं मंच के माध्यम से आगे लाया जायेगा। राष्ट्रहित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदर्शवादी लोगों को संस्थान से जोड़ा जायेगा। देश और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए कलाकारों और साहित्यकारों को संस्थान से जोड़ा जायेगा। अभिनेत्री श्री मेसवाल को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि आप राष्ट्रहित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करने में कामयाब रहोगे। संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। संस्थान के नियमों और सिद्धांतों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करोगे। संस्थान के माध्यम से देश में शांति और भाईचारा स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाओगे। अभिनेत्री और निर्मात्री श्री मेसवाल को आदर्श समाज समिति इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने पर संस्थान के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur