Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री के सलाहकार डा.जितेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन

,

मुख्यमंत्री के सलाहकार डा.जितेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन

ब्राह्मण समाज भवन में 20 लाख रुपयो की लागत से बनेगा हाल कमरा

खेतड़ी, (वीजेन्द्र शर्मा) ब्राह्मण समाज खेतड़ी के तत्वावधान में रविवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार व खेतड़ी विधायक डा.जितेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र कुमार शर्मा ने की। मुख्यअतिथि डा.जितेन्द्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचन्द सैनी, पूर्व प्रधान बजरंगसिंह चारावास, वासुदेव तिवाड़ी, रघुवीर प्रसाद पारीक, प्रदीप सुरोलिया, पंकज शास्त्री, मनीषा शर्मा व विनोद कुमार शर्मा आदि थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने पंडित संत कुमार शर्मा के सानिध्य में भगवान परशुराम का पूजन कर व दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर समाज की ओर से डा.जितेन्द्र सिंह को शाल व साफा ओढा कर व माला पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में डा.जितेन्द्र सिंह ने ब्राह्मण समाज भवन में हाल कमरा निर्माण के लिए 20 लाख रुपयो देने की घोषणा की। इस मौके पर डा.राघवेन्द्र पाल, राधेश्याम सिहोड़, निखिल शर्मा, रजत शर्मा, डा.प्रवीण कुमार शर्मा, निकेश पारीक, महेश शर्मा, गजेन्द्र पारीक, सुरेश पाण्डे, गणेश सुरोलिया, प्रमोद कुमार शर्मा, धरणीधर मिश्रा, निरंजनलाल शर्मा, सीताराम शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी जसरापुर, राजेन्द्र सुरोलिया, हरीप्रसाद मिश्रा, भवानीशंकर शर्मा, राजकुमार तिवाड़ी, ताराचन्द शर्मा दूधवा, सुधीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक शर्मा गौरीर, विनोद मिश्रा, चिन्टू सुरोलिया, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, पवन शर्मा, विनोद सोनी, सरजीत स्वामी, सुरेश शर्मा, अशोक शर्मा त्यौन्दा, उमाशंकर शर्मा, पीयूष सुरोलिया, महेन्द्र तिवाड़ी, रुद्रनारायण मिश्रा, सुरेन्द्र दाधीच, प्रदीप जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur