Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन कल

,

परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन कल

वार्ड 13 में करेंंगे विकास कार्यो का लोकार्पण

झुंझुनूं, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला सोमवार को झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे। वे वार्ड नं. 13 में विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वार्ड . 13 में स्थित सामुदायिक भवन पुलिस लाइन में पार्षद प्रेम कस्वा के नेतृत्व में वार्डवासियों की ओर से परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। वार्ड पार्षद प्रेम कस्वा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति नगमा बानों करेगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सिंह पुलिस अधीक्षक झुंझुनू नरेंद्र सिंह गढ़वाल संभागीय मुख्य अभियंता पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में झुंझुनू प्रधान पुष्पा चाहर पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला उपसभापति राकेश झाझडिया नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र झाझडिया गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, मौजूद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur