Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन कल

परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन कल

वार्ड 59 में करेंंगे विकास कार्यो का लोकार्पण,

झुंझुनूं, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला सोमवार को शाम 5:00 बजे झुंझुनू शहर के वार्ड नं. 59 में पांच सीसी सड़क व विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वार्ड नंबर 59 इस्लामिया मस्जिद के पास पार्षद प्रतिनिधि जुबेर सैयद के नेतृत्व में वार्डवासियों की ओर से परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जुबेर सैयद ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति नगमा बानों करेगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर होगी। वही विशिष्ट अतिथि के तौर वरिष्ट कांग्रेस नेता सरजीत ओला,पंचायत समिति सदस्य अमित ओला, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, बीस सूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष खलील बुडाना, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस महेन्द्र झाझड़िया, पूर्व चेयरमैन तयब अली, उपसभापति राकेश झाझड़िया मौजूद रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur