Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वच्छता मानव सभ्यता का एक श्रेष्ठ संस्कार – ढूकिया

स्वच्छता मानव सभ्यता का एक श्रेष्ठ संस्कार – ढूकिया

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक एवं सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के मलसीसर ग्रामीण मण्डल के गांव टमकोर में स्थित आचार्य महाप्रज्ञ के तपोभूमि पर बालाजी महाराज मंदिर के प्रांगण में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में आज सफाई – अभियान को शुरु किया गया। ढूकिया ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन अभियान ‘‘जन आन्दोलन’’ का रुप ले चुका है। समाज के विभिन्न वर्गों को आगे आकर स्वच्छता के जन अभियान में हिस्सा लेना चाहिए एवं स्वच्छता मानव सभ्यता का एक श्रेष्ठ संस्कार है। इस अवसर पर जिला कार्यसमिती सदस्य भवानी सिंह शेखावत, रधुवीर सिंह धतरवाल, कृष्ण कुमार प्रजापत, सत्यवीर सिंह राठौड़, विजय कुमार जांगिड़, सत्य नारायण रेपसवाल, देवेन्द्र महला, तुलसीराम प्रजापत, विमल चौरडि़या, महावीर प्रसाद धानक, सुभाष शर्मा, संतोष शर्मा, रिछपाल शर्मा, करणी सिंह राजपूत, विकास राका, सुनिल धतरवाल, विक्रम नायक, महेश नायक, बद्री प्रसाद जांगिड़, विकास शर्मा, केदार मल प्रजापत, सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश मीणा, सुभाष सहारण, अमर चन्द प्रजापत, रोहिताश कालेर व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur