Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 227 यूनिट रक्त का संग्रहण

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 227 यूनिट रक्त का संग्रहण

झुंझुनू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर आज नेतराम मगराज कॉलेज के सामने स्थित कैलाश केसरी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में 227रक्त यूनिट का संग्रहण हुआ ।कार्यक्रम के जिला संयोजक पवन मावंडिया व सह संयोजक डॉ कमल चंद सैनी ने बताया कि अग्रसेन सर्किल स्थित कैलाश केशरी अस्पताल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 227 यूनिट रक्तदान करके जन सेवा का संकल्प लिया गया।। इस अवसर पर दोपहर 12:00 बजे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियो द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। शिविर में झुंझुनू के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार,पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी , जिला कलेक्टर रामावतार मीणा , पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी , पीआरओ हिमांशु सैनी , सीएमएचओ डॉ छोटे लाल गुर्जर ,जिला महामंत्री राजेश दहिया व सरजीत चौधरी , सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए ।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा ,प्यारेलाल ढुकिया ,जिला मंत्री मंजू सैनी , महेंद्र चंदवा ,संजय मोरवाल ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ,एससी मोर्चा जिला संयोजक सुरेंद्र भाटिया ,विशंभर पूनिया ,शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ,बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत , मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ,मंडावा मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी ,उदयपुरवाटी अध्यक्ष रामनिवास सैनी , मुकुंदगढ़ शहर अध्यक्ष मनीष शर्मा ,नवलगढ़ शहर अध्यक्ष शब्द प्रकाश बियाण ,नवलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी ,चिड़ावा शहर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ,खेतड़ी शहर अध्यक्ष विद्याधर सैनी ,देव रोड मंडल अध्यक्ष सचिन कोठारी ,जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ,गीतांजलि ज्वेलर्स समूह के अध्यक्ष शिवकरण जानू , समाजसेवी चंदगीराम सैनी ,मनोहर धूपिया ,सैनी समाज कल्याण संस्था से रक्षक राजेंद्र प्रसाद सैनी ,दीनदयाल सैनी ,नेकीराम धूपिया ,माली सैनी समाज संस्था अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ,पार्षद बुधराम सैनी ,पार्षद विजय गौड ,प्रमोद खंडेलिया ,एडवोकेट अनुपम शर्मा ,गजानंद कुमावत , घड़सीराम सैनी ,रामनिवास सैनी ,सत्यनारायण हलकारा , डॉ मनीष सैनी ,मनोज सैनी खुडाना ,इंद्रपाल सिंह बाडलवास ,दाउद ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल ,राजपाल ,अशोक हलकारा ,सलमान ,अभिषेक सैनी खुडाना ,विक्रम सैनी , रतन शहर ,आजम राठौर , द्वारकाप्रसाद सैनी कायस्थपुरा,
पंचायत समिति सदस्य दिनेश सैनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक पवन मावंडिया और सहसंयोजक डॉक्टर कमलचंद सैनी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और राजस्थान की मुख्यमंत्री की युवा हितेषी सोच के प्रति आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur