Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रबी 2022-23 फसल में शीत लहर से फसल खराबे की मुआवजा राशि स्वीकृत

रबी 2022-23 फसल में शीत लहर से फसल खराबे की मुआवजा राशि स्वीकृत

झुंझुनूं, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज. जयपुर के द्वारा रबी फसल 2022-23 में शीतलहर से हुए फसल खराबे के लिए अलग अलग श्रेणी वार खराबा राशि जारी की गई है। जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि 33%-50% खराबा वाले (लघु एवं सीमांत कृषकों को) को कृषि आदान अनुदान राशि तहसील वार वितरण करने करने की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत प्राकृतिक विपति के कारण राहत, बाढ चकवात आदि, कृषि लागतों के क्रय के लिए किसानों की सहायता, लघु एवं सीमान्त कृषकों को फसल हानि पर कृषि आदान अनुदान, शीतलहर, सहायतार्थ अनुदान से संबंधित किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

इस वर्ग में 7975 किसानों को 8 करोड़ 41 लाख 96 हजार 35 रुपए की राशि स्वीकृत की है। बुहाना के 223 कृषकों को 23,99,094 राशि का, चिड़ावा के 2525 किसानों को 2,75,55,495 राशि का, गुढा गौडजी के 1,961 किसानों को 2,50,24,339 राशि का, झुंझुनूं के 1,749 को 1,66,93,080 रुपए की राशि का, मलसीसर के 160 किसानों को 7,68,815 रुपए की राशि का, मंडावा के 392 किसानों को 25,78,317 राशि का, नवलगढ के 871 किसानों को 83,02225 राशि का, सुरजगढ के 94 किसानों को 8,74,670 राशि का मुआवजा (अनुदान) स्वीकृत किया गया या है।

75 से 100 प्रतिशत खराबे के तहत 3148 किसानों को 31057565 राशि स्वीकृत की गई है।
बिसाऊ के 739 किसानों को 5918280 राशि का, बुहाना के 2057 को 22098147 राशि का, झुंझुनू के 278 को 2103940 राशि का, नवलगढ के 7 को 78098 राशि का, सुरजगढ के 67 को 859100 राशि का मुआवजा (अनुदान) स्वीकृत किया गया है।

50 से 75 प्रतिशत खराबे के तहत 11568 किसानों को 119011246 राशि स्वीकृत की गई है।

बिसाऊ के 283 किसानों को 2,91,2923 राशि का, बुहाना के 492 को 25,63597 राशि का, गुढागोडजी के 325 को 36,60,263 राशि का, मलसीसर के 2825 को 1,99,11,981 राशि का, मंडावा के 1064 को 96,899,72 राशि का, नवलगढ के 2055 को 20959773 राशि का, पिलानी के 2220 को 2,89,33,793 राशि का, सुरजगढ के 2304 को 3,03,78,944 राशि का मुआवजा (अनुदान ) स्वीकृत किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur