Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन भी जारी रहे मुकाबले

,

जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन भी जारी रहे मुकाबले

झुंझुनू, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नार्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 के चौथे दिन श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एस्टेट इंजीनियर बालकृष्ण टिबड़ेवाला ने सेठ ज्ञानी राम बंसीधर पोदार महाविद्यालय नवलगढ़ के खेल परिसर में पहुंचकर खिलाड़ियों का परीक्षा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कालेज प्राचार्य डॉ. सतेंद्र सिंह , पोदार कालेज सी ई ओ राजेन्द्र कुमार , मोरारका गवर्नमेंट कालेज नवलगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेश बूरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल निदेशक व टूर्नामेंट आयोजन सचिव डॉ अरूण कुमार , परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कड़वासरा व जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली हरियाणा और राजस्थान से आए क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौक के छक्के लगाए और भरपूर तालियां बटोरी गत 3 दिन से क्रिकेट प्रेमी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur